📰 पूरी खबर:
जावी। मध्यप्रदेश शासन की साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत शासकीय विद्यालय जावी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने 38 छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विधायक श्री परिहार ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने और विद्यालय तक उनकी पहुंच को सरल एवं सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी ही इस जनकल्याणकारी योजना की सबसे बड़ी सफलता है। शिक्षित युवा ही विकसित मध्यप्रदेश और सशक्त भारत की आधारशिला हैं।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइकिलें प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा बाई धनगर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती मनीषा धाकड़, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू नागदा, महामंत्री सतीश यादव, ममता नागदा, जिला मंत्री रोशन वर्मा, दीपक नागदा, राजेश पाटीदार, शोभाराम खाती, नवलकृष्ण सुरावत, मोहन नागदा, अशोक शर्मा, सरपंच गुलाब सिंह चंद्रावत, भोपाल अहीर, किशन शर्मा, देवकरण शर्मा, गोटू अजमेरा, प्रताप सिंह, मदन धनगर सहित विद्यालय परिवार, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।