📰 पूरी खबर:

तिलस्वां.भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय के गठन के 05 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 29 जून, 2026 से 06 जुलाई, 2026 तक संपूर्ण देश में सहकार सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। 
  ग्राम सेवा सहकारी समिति, तिलस्वां ग्राम में उक्त आयोजन में  'सहकार संवाद दिवस' का आयोजन किया गया। 
ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यस्थापक देबी लाल गोस्वामी ने बताया की समिति की आमसभा हुई जिसमें वर्ष 2026-27 हेतु प्रस्तावित बजट स्वीकृति , सदस्यों के बकाया ऋण व मिनी बैंक डिपोजिट का सदस्यों द्वारा अवलोकन किया गया ।
इस 'सहकार संवाद दिवस' का आयोजन में अध्यक्ष उमा देवी, उपाध्यक्ष शिवनारायण भाट , डॉक्टर महेश पारीक, रमेश चंद्र अहीर, जय किशन अहीर, सदाराम बंजारा आदि सदस्य उपस्थित थे।