📰 पूरी खबर:

 
नीमच (निप्र)। सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन भारत के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी सभागार टाउन हाल में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शंभूप्रसाद शर्मा ने विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक नेताओं , कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विधिवत  पद भार ग्रहण किया।
इस मौके पर उन्होंने समाज की शैक्षणिक,गरीबी,पिछड़ापन ,राजनीतिक क्षेत्र समाज की  उपेक्षा पर  गंभीर चिंता जाहिर करते हुए कहा विश्वकर्मा समाज का पूर्ण सहयोग लेकर समाज के उत्थान विकास  मजबूत  बनाने एवं  सरकार द्वारा गरीबों, अति पिछड़े  एवं जरूरत बंद समाज के लोगों को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं दिलाने  का प्रयास करूंगा।विश्वकर्मा भगवान के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ किया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामकिशोर जी विश्वकर्मा, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय जलवायु वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारतसरकार नई दिल्ली के वरिष्ठ सदस्य विनय  जांगिड,महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती उमा  विश्वकर्मा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश विश्वकर्मा,राज बहादुर  विश्वकर्मा मुख्य संरक्षक एवं सलाहकार,    सुदर्शन  विश्वकर्मा प्रांत अध्यक्ष मालवा प्रांत, श्रीमती भगवंती शर्मा,प्रांत अध्यक्ष मालवा प्रांत,  श्रीमती गीतादेवी किन्जा जिला अध्यक्ष  भोपराज शर्मा,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुशलशर्मा मंचा सीन थे ।कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने प्रदेश अध्यक्ष शंभूप्रसाद शर्मा को पुष्पमाला से स्वागत कर उन्हें  बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  रामकिशोर विश्वकर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवामोर्चा विनय  जांगिड  राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती उमा विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा समाज के महत्वपूर्व   गरिमामय कार्यक्रम को संबोधित कर वर्तमान समय  विश्वकर्मा  ने शैक्षणिक,राजनीतिक पिछड़ेपन  रोजगार के अवसरों में कमी आदि पर अपनी चिंता व्यक्त कर उन्हें समाज जनों राजनेताओं,एवं सरकार के बीच उचि तालमेल स्थापित कर समाज को मजबूत संगठनात्मक एकता एवं उत्थान के लिए  कार्य किया जाएगा।विश्वकर्मा समाज कैसे कार्यक्रम के आयोजन पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस प्रकार के वृहद स्तर के कार्यक्रम भविष्य  पूरे प्रदेश में आयोजन किए जाने की आवश्यकता है क्योंकि ऐसे कार्यक्रम से सामाजिक एकता समाज की मजबूत एवं एकजुटता  व समाज के विकास को नई दिशा एवं दशा मिलने में सहायक सिद्ध होगे। यह कार्यक्रम में नीमच के साथ विदिशा मंदसौर आगर मालवा,रतलाम इंदौर ,जा व द,मनासा, जीरन चिंताखेड़ा  दलौदा सीतामऊ सुवासरा सहित अन्य दूर दराज एवं ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में समाज जनों ने बस चढ़ कर भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।