📰 पूरी खबर:


नीमच।सकल ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ ने  स्कीम नंबर 9 स्थित गौ सेवा दल गौ सेवा समिति में जाकर गायों को हरी घास खिलाई और बीमार गायों के उपचार के लिए आवश्यक दवाइयां भी भेंट की। 
इस अवसर पर सकल ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ
  अध्यक्ष श्रीमती मधु चतुर्वेदी ने  नागरिकों से एवं समाज बंधुओं से आव्हान किया कि गायों को ऐसे सड़कों पर लाचार बनाकर न छोड़ें उनकी सेवा करें, क्योकि गाए घर में सुख समृद्घि तो बढ़ाती ही हैं। गौ सेवा (गाय की सेवा) सनातन धर्म में सर्वोच्च सेवा मानी गई है, क्योंकि गाय में समस्त देवताओं का वास माना जाता है और यह मानवता व प्रकृति दोनों की सेवा है। गाय की सेवा करने से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शांति मिलती है, पुण्य मिलता है, तथा धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इस अवसर पर सकल ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ सचिव ज्योति शर्मा, कोषाध्यक्ष संध्या  व्यास   सहित कहीं महिलाएं एवं  गौ सेवा दल के पार्थ जोशी उपस्थित थे।