📰 पूरी खबर:
नीमच । केन्द्रीय विद्यालय भोपाल रिजनल जूडो प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 28 से 30 अप्रैल 2026 तक केन्द्रीय विद्यालय ग्वालियर में किया गया । इस प्रतियोगिता में विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों कें चयनीत खिलाड़ियों ने भाग लिया । इसमें केन्द्रीय विद्यालय क्र.1 नीमच के चयनीत 6 खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए 2 स्वर्ण पदक 3 रजत पदक एंव 1कास्य पदक जीत कर शत प्रतिशत सफलता अर्जित की ।
नीमच के पदक विजेता खिलाड़ी-
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी-
(1) बालक वर्ग 19 वर्ष आयु समुह के -81 कि.ग्रा. वजन समुह मे मंथन डाबले पिता श्री कमल डाबेल
(2) बालिका वर्ग 14 वर्ष आयु समुह के -32 कि.ग्रा. वजन समुह मे अलवीरा पिता श्री अफजल
रजत पदक विजेता खिलाड़ी-
(1) बालक वर्ग 17 वर्ष आयु समुह के -40 कि.ग्रा. वजन समुह मे जय कुमावत पिता श्री भरत सिंह कुमावत
(2) बालक वर्ग 14 वर्ष आयु समुह के -30 कि.ग्रा. वजन समुह मे रूद्र सरा पिता श्री रूपेश सरा
(3) बालिका वर्ग 14 वर्ष आयु समुह के -36 कि.ग्रा. वजन समुह मे गोरांशी शर्मा पिता श्री दिपक शर्मा
कास्य पदक विजेता खिलाड़ी-
(1) बालिका वर्ग 17 वर्ष -44 कि.ग्रा. वजन समुह मे यतीका वर्मा पिता श्री विक्रम वर्मा
ये सभी पदक विजेता खिलाड़ी मुख्य प्रशिक्षक श्री भरत सिंह कुमावत से नियमीत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है
इन सभी सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक जीतने पर केन्द्रीय विद्यालय क्र.1 नीमच के प्राचार्य श्री प्रियदर्शन गर्ग एंव खेल अधिकारी श्री अनील यादव सहीत समस्त स्टाफ सदस्यो एंव परिजनों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।