📰 पूरी खबर:

 

नीमच।भारतीय मानक ब्यूरो नई दिल्ली द्वारा स्कूल एवं उच्च शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु राष्ट्र के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में गुणवत्ता  मानको एवं मानकीकरण के महत्व एवं अवधारणाओं को समझते हुए विद्यार्थियों के पेशेवर एवं व्यक्तिगत विकास हेतु जारी योजना के अंतर्गत शासकीय पोलीटेकनिक  महाविद्यालय,जावद में मानक क्लब का गठन किया गया है । भारतीय मानक ब्यूरो भोपाल मध्य प्रदेश से प्राप्त निर्देश अनुसार महाविद्यालय में दिनांक   23/04/2026 को मानक क्लब के सदस्य विद्यार्थियों हेतु आयोजित तकनीकी  प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय मानक बायो गैस प्लांट (IS 9478:1989) , दूध पाउडर (IS1165:2002) , LPG के साथ उपयोग के लिए घरेलू गैस स्टोव (IS4246:2002),
पोर्टलैंड पोज़ोलाना सीमेंट (IS 1489 {भाग 1} : 2015) से सम्बंधित वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे गये। इस  प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप गुणवत्ता मानकों से अवगत करना था। इस प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 
तकनीकी  प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता महाविद्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो मैंटोर सुश्री किरण महावर द्वारा संपादित की गई  ।   प्रतियोगिता में प्रथम नीलेश धाकड़ द्वितीय चिंटू जाटव तृतीय अभिषेक माली  स्थान पर रहे एवं प्रोत्साहन पुरस्कार विशाल पुरकिया को प्रदान किया गया पुरस्कार  राशि क्रमशः प्रथम 1000/- , द्वितीय 750/- ,  तृतीय 500/-  एवं  प्रोत्साहन राशि 250/- प्रदान की जाकर सभी सदस्य विद्यार्थियों प्रमाण - पत्र वितरित किये  गये| कार्यक्रम में प्राचार्य एवं समस्त शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहे।