रेडीमेड वस्त्र व्यापारी संगठन कार्यकारी का गठन

रेडीमेड वस्त्र व्यापारी संगठन कार्यकारी का गठन

 


नीमच। नीमच रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन 2025-27 की कार्यकारिणी का गठन नीज होटल में पद ग्रहण  कार्यक्रम के साथ सम्पन्न किया गया। 



रेडीमेड वस्त्र व्यापारी संगठन के अध्यक्ष संतोष प्रेमाणी एवं संरक्षण कमल गट्टानी, रवि वरधानी, जगदीशप्रसाद पारीख, राजेश गांधी मार्गदर्शन में हुआ ।संगठन की कार्यकारिणी का गठन मंडल के संकर्षण डोडिया, नरेंद्र नलवाया, चंद्रप्रकाश छाजेड़, नरेश वरधानी, अशोक मोदी और संस्थापक  पूर्व अध्यक्ष विनोद होतवानी  पूर्व सचिव पंकज पारीख ने सचिव पद पर मुकेश बाहेती व  पुरुषोत्तम गर्ग को कोषाध्यक्ष पद दिया गया। 



उपाध्यक्ष  सुंदरलाल जैन, राजकुमार बंसल, अमर राजदेव, मितेश गट्टानी, सहसचिव विनोद पर्सवानी, विशाल वर्धानी मीडिया प्रभारी पंकज गोयल, भरत भोजवानी संगठन मंत्री सुनील दानगढ़, मदन धाकड़ ग्रीटिंग चेयरमैन बगदूलाल कच्चारा, प्रचार मंत्री दीपक माहेश्वरी, निखिल छाजेड़ एवं कार्यकारिणी में राजेंद्र पोरवाल, अरुण चौरड़िया, प्रकाश देवानी, धनराज रांका, प्रकाश एलानी, समीर जैन, अमर वरधानी, गौरव पोरवाल, अनूप मुच्छल, राम दादवानी, अशोक चावला, महेश साहनी, विकास पोरवाल, तरुण वरधानी, संजय श्रीचंदानी व नरेश गांधी को लिया गया। पदेन कार्यकारणी सदस्यों ने एसोसिएशन द्वारा निःशुल्क संचालित जल मंदिर व प्रतिक्षालय में सुविधा बढ़ाने एवं दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर सहमती देकर प्रस्ताव पारित किया।