भादवामाता (परमानंदशर्मा)।मालवा की वैष्णोदेवी भादवामाता के मंदिर पर शारदीय नवरात्रि महापर्व में शक्तिं की भक्तिं के दरबार में शुभ संयोगो के साथ माँभादवा के मंदिर में विधिवत रुप से विशेष-पूजाअर्चना कर महाआरती प्रारंभ हुई और घटस्थापना की गई।
इसके बाद माँता के मंदिर के ऊपर ध्वजा झंडा भी लगाया गया। इस अवसर पर मौजूद थे जि.कलेक्टर हिमांशुचंद्रा,पुलिस एसपी. अंकित जायसवाल, विधायक दिलीपसिंह परिहार,कर्णसिंह परमाल एसडीएम संजीव साहू सीईओ जनपद अध्यक्ष शारदाबाई धनगर सत्तुजीगोयल लोकेशचांगल अर्जुनसिंह सिसोदिया मंडल अध्यक्ष पूजा/अनिल शर्मा महेशगुजर जस.रतनलाल मालावत सरपंच मिठूबाई/नवलकृष्ण सुरावत परसराम पंडिया पटेल देवीलाल नागदा नातह.मृणालिनी तोमर संस्था प्रबंधक अजय ऐरन मनीष दुबे गीरदावर अक्षयशर्मा पटवारी संयोग कुमार सचिव महेंद्र गुजर अन्य गणमान्य बंधुओं की भी उपस्थिति थी।
इसी प्रकार से यहां आज से धार्मिक अनुष्ठान भी प्रारंभ हो गए दूरदराज से आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए अतिआवश्यक व्यवस्थाए भी की गई है।
यहां पर सभी श्रद्धालुओं को दर्शन करने की व्यवस्था बेरिगेट्स से कतारबद्ध होकर करना पड़ेगा। शारदीय नवरात्रि महापर्व पर सभी भक्त गणों ने माँभादवा के चौखट पर शीश नवाकर माँ से सुखद जीवन व सुख सृमद्धि बनी रहे ऐसा आर्शीवाद लिया।