सिंगोली महाविद्यालय में पौधारोपण तथा पर्यावरण जागरूकता विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन*

सिंगोली महाविद्यालय में पौधारोपण तथा पर्यावरण जागरूकता विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन*



सिंगोली (निरंजन शर्मा)। श्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा शासकीय महाविद्यालय सिंगोली में *"सेवा पखवाड़ा अभियान"* के अंतर्गत 18 सितम्बर को पौधारोपण तथा पर्यावरण जागरूकता विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी श्री दिनेश चंद्र सालवी द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. जावेद हुसैन कुरैशी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण जागरुकता नामक विषय पर अपना उदबोधन दिया। इसमें उन्होंने कहा "पर्यावरण का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है।" आसपास के वातावरण को साफ  रखना चाहिए। पर्यावरण को किन चीजों से नुकसान पहुंच रहा है। इसके बारे में बताया तथा छात्र छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इसके पश्चात् वक्ता के रूप में प्रो. शैलेष पहाड़े द्वारा पर्यावरण जागरूकता के विषय में बात करते हुए जिक्र किया ग्लासगो सम्मेलन 2021 के अनुसार आने वाली पीढ़ी को पृथ्वी को सौंपना। LiFE मिशन के अंतर्गत 1 बिलियन हाथों के माध्यम से सामूहिक प्रयास करना जिससे पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है। हम सब अपनी आदतों में छोटी छोटी गतिविधियों को शामिल कर देश निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। कमरे से बाहर निकलने पर स्विच ऑफ करना, पॉलीथिन का कम से कम उपयोग करना, वर्ष में एक पौधा लगाना तथा उसकी देख–रेख करना, पेट्रोल डीज़ल वाले वाहनों का कम उपयोग तथा प्रतिदिन 100 मीटर से 1.5 किलोमीटर तक पैदल चलना। इस प्रकार हम अपने में बदलाव से पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ जीवन दे सकते है।