पंजाब बाढ़ पीड़ितों को नीमच से भेजी एक लाख की सहायता

पंजाब बाढ़ पीड़ितों को नीमच से भेजी एक लाख की सहायता



नीमच । नीमच के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद चोपड़ा के सुपुत्र और फिल्म अभिनेता पियूष चोपड़ा द्वारा पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अपनी माताजी श्रीमती तारा देवी चोपड़ा की पावन स्मृति में  सोनू सूद की संस्था सुद चैरिटी फाउंडेशन को नीमच वासियो की ओर से ₹1लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रेषित की गई है। उल्लेखनीय है कि कोरोना कल में भी मुंबई के फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने नीमच में एकता कॉलोनी में रहने वाले परिवारों के लिए वहां से आर्थिक सहायता की राशि और सामग्री प्रेषित की गई थी नीमच वासियों ने सोनू सूद के इस प्रेरणादाई पुण्य कार्य के साधुवाद के रूप में उनकी संस्था को उनके गृह क्षेत्र पंजाब में जब बाढ़ और आपदा आई है तब नीमच वासियों  की ओर से ₹1लाख की नगद सहायता कर एक अभिनव सोगात प्रदान की गई है।