कृति की परिचर्चा 7 सितंबर को*

कृति की परिचर्चा 7 सितंबर को*



नीमच। जिले की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था कृति द्वारा 7 सितंबर रविवार की शाम 5 बजे *"सरकारी शिक्षा संस्थानों में घटती विद्यार्थियों की संख्या- शासकीय योजनाओं के बावजूद निजी संस्थाओं का बढ़ता आकर्षण"* विषय पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी। यह परिचर्चा अन्नपूर्णा सेवा न्यास प्रसादम किशोर व्हील्स के सामने अंबेडकर रोड नीमच पर होगी, जिसमें  डॉ सुदर्शन गुप्ता प्रोफेसर मेडिकल कॉलेज, डॉ मीना हरित पूर्व प्राचार्य, डॉ माधुरी चौरसिया कुलगुरू ज्ञानोदय विश्वविद्यालय, अजय भटनागर प्राइवेट स्कूल संघ, सीके शर्मा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, मुकेश सहरिया ब्यूरोचीफ पत्रिका, कपिल सिंह चौहान पत्रकार, डॉ एनके  डबकरा प्राध्यापक, डॉ अर्चना पंचोली प्राध्यापक, डॉ अक्षय सिंह बावल प्राचार्य, विकास मदनानी डायरेक्टर क्रिएटिव माइंड स्कूल, नारायण सिंह राठौड़ सेवानिवृत शिक्षक, जगदीश शर्मा पालक संघ विशेष रूप से भाग लेंगे। यह जानकारी कृति अध्यक्ष डॉ अक्षय पुरोहित, सचिव कमलेश जायसवाल व प्रचार सचिव एडवोकेट कृष्णा शर्मा ने दी।