भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को आस्था और उत्साह के साथ मनाए जाने के लिए घर-घर जाकर ब्राह्मण परिवारों को निमंत्रण पत्र दिए जा रहे
नीमच (निप्र)। सकल ब्राह्मण कल्याण समिति, श्री परशुराम महादेव मंदिर समिति, सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को आस्था और उत्साह के साथ मनाए जाने के लिए घर-घर जाकर ब्राह्मण परिवारों को निमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं। आयोजन को लेकर उत्साह और उमंग का वातावरण निर्मित हो रहा है।इस दौरान सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति अध्यक्ष दिलीप शर्मा , संयोजक एडवोकेट मनोज शर्मा, सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मधु चतुर्वेदी संयुक्त रुप से बताया 2000 घरों तक जाने का लक्ष्य रखा है।शहर सहित जिले भर में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय आयोजन को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। सकल ब्राह्मण कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा नीमच शहर और गांवों में ब्राह्मण समाजजनों के घर घर जाकर आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया जा रहा है। हुए आमंत्रण पत्र वितरण का सिलसिला समारोह आयोजन के पूर्व तक जारी रहेगा। दूसरी ओर कार्यक्रम को लेकर समाजजनों की निरंतर व्यवस्था को लेकर बैठक भी आयोजित की जा रही है। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह बड़ी धूमधाम से मनेगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को भव्य बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। समारोह में शामिल होने के लिए समाज बंधुओं को आमंत्रण पत्र व पीले चावल देकर आमंत्रित करना प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में शहर सहित जिले भर में जन्मोत्सव निमंत्रण कार्ड भेंट किए जा रहे है।
दो दिवसीय यह होंगे भव्य आयोजन-
29 अप्रैल को भगवान परशुराम का महाभिषेक एवं महाआरती सुबह 5 बजे, श्री परशुराम मंदिर एलआईसी चौराहा शिक्षक काॅलोनी, नीमच पर होगा। शाम 4 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संस्कृत श्लोक, मंत्र, स्त्रोत प्रतियोगिता अधिकतम 2 मिनट रहेगी। बहुरुप पोशाक, फैंसी ड्रेस, प्रतियोगिता एवं एकल, युगल, समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह टाउनहाल नीमच पर रखा गया है।
30 अप्रैल को रांगोली प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से 10 बजे तक एवं चित्रकला प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से 11 बजे तक श्री परशुराम महादेव मंदिर, एलआईसी चौराहा, शिक्षक कालोनी पर रखी गई है।
श्री परशुरामजी का दिव्य रथ रहेगा मुख्य आकर्षण का केंद्र-
इस बार भगवान श्री परशुराम जी का दिव्य रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। 30 अप्रैल शाम 4 बजे रतनदेवी मांगलिक भवन गांधीवाटिका के पास से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभा यात्रा में प्रसिद्ध सतानती बैंड, मनमोहक ढोल, पुष्प इत्र वर्षा, आकर्ष डीजे मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगे। शोभायात्रा में पुरुषों की वेशभूषा सफेद कुर्ता, पायजामा एवं महिलाओं की वेषभूषा लालचूनर रहेगी। शोभायात्रा शहर के रतनदेवी मांगलिक भवन गांधीवाटिका के पास से प्रारंभ होकर फिरोजशाह पेट्रोल पंप, जाजू बिल्डिंग, घंटाघर, पटेल चाल, कमल चौक, विजय टाकीज चौराहा से पुन: रतनदेवी मांगलिक पर सम्पन्न होगी। इसके पश्चात भगवान श्री परशुराम की महाआरती रात 8 बजे होगी । महाआरती के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।