वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव परिवार की हुई प्राण प्रतिष्ठा

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव परिवार की हुई प्राण प्रतिष्ठा



पंचकुंडात्मक त्रि-दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ समापन



नीमच। त्रि- दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन सोमवार को एलआईसी चौराहे के समीप स्थिति भगवान परशुराम मंदिर में हुआ। मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय  आयोजन तहत विधि विधान के साथ शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से गुंजायमान हो उठा। इसके पश्चात जमकर आतिशबाजी की गई।   आयोजन के दौरान देवपूजन, हवन, प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहूर्ति के साथ महाआरती का आयोजन किया गया।    मुख्य यजमान भरतलाल शर्मा एवं समस्त परिवार रहे।



 प्राण प्रतिष्ठा का कार्य मुख्य यज्ञाचार्य पं. घनश्याम व्यास, सहयोगी यज्ञाचार्य पं. लक्ष्मण शर्मा, पं. गौरव पारीक द्वारा कराया गया। इस दौरान जय भोले शंकर के नारों से मंदिर प्रक्षेत्र गूंज उठा। इस मौके पर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में विधि-विधान पूर्वक वेद मंत्रों के साथ शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ वैदिक विधि से हवन कुंड में आहुतियां दिलवा कर पूर्णाहुति करवाई गई।  शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा पश्चात आरती उतारी गई और भोग लगाकर  भव्य महाप्रसादी का  भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने मंदिर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समारोह में विधायक दिलीपसिंह परिहार, समाजसेवी संतोष चौपड़ा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जैन पप्पू, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष मनीष जोशी  सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। 


  आयोजन के दौरान ब्राह्मण समाज कल्याण समिति अध्यक्ष दिलीप शर्मा (एडवोकेट) , पूर्व अध्यक्ष शैलेष जोशी, संयोजक एडवोकेट मनोज शर्मा,  श्री परशुराम महादेव मंदिर समिति अध्यक्ष योगेश पंत, मीडिया प्रभारी दिनेश शर्मा, सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मधु चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष विद्या त्रिवेदी, संयोजिका सुजिता शर्मा,सचिव ज्योति  शर्मा, कोषाध्यक्ष संध्या  व्यास सहित पदाधिकारी और कई समाज जन उपस्थित थे। उक्त जानकारी सचिव विजय तिवारी ने दी।