भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जीने की राह सीखें - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जीने की राह सीखें - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 


सामाजिक बंधुओ और उत्तरप्रदेश के आमजनों को मध्यप्रदेश आने के लिए किया आमंत्रित

लखनऊ के गुदौरा मैदान में यादव महाकुंभ में शामिल हुए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने शाल और श्रीकृष्ण जी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। यादव समाज की ओर से प्रतिनिधियों ने बड़ी पुष्प माला पहनाकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यादव महाकुंभ में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए सामाजिक बंधुओ का हृदय से आभार व्यक्त किया।उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, राजेश्वरानंद जी महाराज, यादव महासभा के उपाध्यक्ष और प्रदेश के समाज के अध्यक्ष श्री जगदीश यादव, श्री महेंद्र सिंह यादव, श्री कृष्ण जन्मभूमि के मुख्य पक्षकार श्री प्रशांत राव और मनीष यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के प्रतिनिधि, सदस्य और आमजन उपस्थित रहे।