नीमच (निप्र)। बीती रात हुई बारिश और आंशिक ओलावृष्टि से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंचाई हैं। बड़ी संख्या में किसानों ने सरसों और गेहूं,अफीम की बुआई की हुई हैं। बारिश के चलते खेतों में कटी पड़ी गेहूं, सरसों खराब होने की आशंका से किसान परेशान हैं। शनिवार को रात ८ बजे से हल्की बारिश का दोर शुरु हो गया और ९.३० बजे से झमाझम बारिश ने शहर की सड़को को तर बतर कर दिया।गौरतलब है जिले में मौसम के बदले मिजाज से किसान काफी परेशान है। देर रात कई इलाकों में बारिश ने किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीर खिंच गई है। शनिवार को सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया था। देर रात बरसना शुरू किया। जिले भर में अभी भी बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी हो रही है। किसान अत्यधिक बारिश और ओलावृष्टि की आशंका से परेशान नजर आ रहे हैं। बारिश के बाद यदि तेज हवा चली तो फसल पलटने का भी डर सता रहा है। हर पल रंग बदल रहे मौसम ने किसानों के माथे पर बल ला दिया है। मौसम विभाग ने भी बरसात का अलर्ट जारी किया है और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई है। खेतों में फसल पकी खड़ी है और बरसात या ओलावृष्टि हो जाती है तो किसानों को नुकसान होगा। जिन किसानों ने सरसों की फसल काटकर सूखने को डाली हुई है, वह बारिश में भीगने से खराब हो सकती है। अत्यधिक बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल भी खराब हो सकती है।