नीमच । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राष्ट्रीय प्रभारी विजया जी राहटकर, प्रदेश प्रभारी कविता जी पाटीदार, प्रदेश संयोजिका डॉ लता जी वानखेड़े, प्रदेशअध्यक्ष माया जी नारोलिया के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मीना जी जायसवाल के मार्गदर्शन व मंडल अध्यक्ष गुंजन कुंवर के नेतृत्व में आयोजित जावद विधानसभा नारी *शक्ति वंदन* एनजीओ एवं स्व सहायता समूह के सम्मान समारोह अभियान के अन्तर्गत मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जावद विधान सभा के मोरवन सरवानिया मंडल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जावद के लोकप्रिय विधायक श्री ओमप्रकाश जी सखलेचा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल,मंडल अध्यक्ष अर्जुन जी माली,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुंजन कुंवर, जिला मंत्री दिनेश जी अहीर, जिला मंत्री महिला मोर्चा आशा शर्मा,किसान मोर्चा जिलामहामंत्री रामनारायण राठौर, सरवानिया नगर परिषद अध्यक्ष रूपेन्द्र जैन, राजेंद्र सिंह जी,लालाराम जी रावत, महावीर सिंह जी,प्रताप सिंह, राकेश जाट, कैलाश जी सोनी, सुभाष जी भट्ट, पुष्पराज सिंह जी,लालसिंहजी अहीर,बाबूलाल जी गुर्जर, सुरेंद्र जाट, टीना पाल,लक्ष्मी आर्य, ममता जाट,फरजाना मिर्जा, चंचल बैरागी, पिंकी पाल,पूनम जैन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी गण, स्व सहायता समूह की महिलाओं व एनजीओ की बहनों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। नारी सशक्तिकरण हेतु विधायक अनुदान द्वारा "सिलाई केंद्र" का शुभारंभ किया गया, इस पर मंडल अध्यक्ष श्री अर्जुन जी माली ने कहा कि जावद विधानसभा में मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विधायक जी ने हर संभव प्रयास किए हैं।महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना दीदी ने अपने संबोधन में केंद्र एवम राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, शक्ति वंदन अधिनियम और देश के विकास में महिलाओं की सशक्त भूमिका पर प्रकाश डाला और बहनों को आत्मनिर्भर बनने का महत्व समझकर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
जावद BO श्री विजय जी सोनी ने NRLM की प्रगति रिपोर्ट के बारे में बताया!
माननीय विधायक सखलेचा जी ने क्षेत्रीय बहनों के विकास हेतु कई नए विचार साझा किये। उन्होंने कहा कि आप बहनों को जहां भी मेरी कोई आवश्यकता हो, बताएं... मैं आप सभी मातृशक्तियों के लिए हमेशा तत्पर खड़ा हूं और आपको आत्मनिर्भर बनाने का हर संभव प्रयास करूंगा।कई SHG बहनों ने अपनी सफलता के अनुभव भी सबके साथ बांटे और अतिथियों द्वारा SHG बहनों का सम्मान किया गया। अंत में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुंजन कुंवर ने सभी पधारे हुए अतिथिजनों और मातृशक्तियोंं का अमूल्य सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया।