अंकित जायसवाल होंगे नीमच के पुलिस कप्तान, गृह विभाग ने जारी की एक ओर पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची

अंकित जायसवाल होंगे नीमच के पुलिस कप्तान, गृह विभाग ने जारी की एक ओर पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची

 


नीमच ।मध्य प्रदेश शासन की गृह विभाग ने सोमवार को एक और पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है पहले वाली सूची में नीमच एसपी अमित तोलानी को हटाते हुए वाहिनी में भेजा गया है। पहली सूची में नीमच एसपी पर किसी को भी पदस्थ नहीं किया गया था। अब दूसरी सूची जारी होने पर 10 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर स्थानांतरित किया गया है जिसमें नीमच पुलिस कप्तान निवाड़ी जिले के एसपी अंकित जायसवाल को बनाया गया है।