रोटरी क्लब की मंडलाध्यक्ष आधिकारिक यात्रा अनेक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह के साथ संपन्न

रोटरी क्लब की मंडलाध्यक्ष आधिकारिक यात्रा अनेक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह के साथ संपन्न

 


नीमच। रोटरी अंतरराष्ट्रीय के विधान अनुसार रोटरी के मंडल के अंतर्गत क्लबो एक कार्यक्रम एवं गतिविधियों की जानकारी लेने और मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु मंडलाध्यक्ष द्वारा क्लब की आधिकारिक यात्रा की जाती है। इस परिपेक्ष्य में रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल 3040 की मंडलाध्यक्ष  रोटे. रितुजी ग्रोवर रोटरी क्लब नीमच की आधिकारिक यात्रा पर विगत दिनों नीमच आई। क्लब द्वारा उनकी अगवानी की गई और स्वागत सत्कार के पश्चात उन्हें क्लब द्वारा संचालित सभी गतिविधियों एवं स्थाई प्रकल्पों का अवलोकन कराया गया। गतिविधियों एवं प्रोजेक्ट अवलोकन के पश्चात क्लब असेंबली मैं आयोजित गतिविधियों का लेखा -जोखा उनके समक्ष रखागया रोटरी सामुदायिक भवन पर उनके सम्मान में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वर्ण जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में उल्लेखनीय सेवाओं हेतु क्लब के पूर्व अध्यक्षों एवं 25 वर्ष क्लब की सदस्यता पूर्ण कर चुके सदस्यों को मंडलाध्यक्ष के कर कमलों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गरिमामय मंच पर मंडलाध्यक्ष रितु जी ग्रोवर, सहायक मंडलाध्यक्ष लोढाजी, क्लब अध्यक्ष विमल जैन सरावगी एवं सचिव श्री युजवेंद्र सिंह भाटिया विराजित थे। इस अवसर पर क्लब में पांच नए सदस्य श्री सलीम अहमद, श्री संजय जैन, डॉ स्वप्निल वधवा, श्री वरुण झा एवं श्री प्रशांत गोयल को सम्मिलित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं रोटरी जनक पाल पी हैरीश की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वल के साथ हुआ। चतुर्विद मंत्र का वाचन पूर्व अध्यक्ष बृजेश सक्सेना ने किया। स्वागत उद्बोधन क्लब अध्यक्ष विमल सरावगी ने दिया। मंडलाध्यक्ष का परिचय पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने प्रस्तुत किया। गतिविधियों पर आधारित सचिवीय प्रतिवेदन क्लब सचिव युजवेंद्र सिंह भाटिया ने सभी के समक्ष रखा। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता एवं आगामी वर्ष के अध्यक्ष शरद जैन ने संयुक्त रूप से किया। अंत में सभी के प्रति आभार क्लब सचिव युजवेंद्र सिंह भाटिया ने माना। इस अवसर पर. पर क्लब के सुरेश जैन, नीतेश जैन ,बोरीवल जी, श्रेयांस लोढा, अनिल चौरसिया, मनोज दुआ, अरुण त्रिवेदी सहित अनेक सदस्य उपस्थिति थे।