शनि भगवान से भी नहीं डर रहे हैं अपराधी...!

शनि भगवान से भी नहीं डर रहे हैं अपराधी...!

शिवपुरी। शनि भगवान न्याय के देवता हैं। अपराधियों को दंड देने का काम वही करते हैं। मिलावट खोर अब शनि भगवान को भी नहीं छोड़ रहे हैं। शनि भगवान को चढ़ाए जाने वाले सरसों के तेल  तथा मावा इत्यादि में जमकर मिलावट की जा रही है। जगह-जगह शनि के मंदिर बने हुए हैं। यहां पर भक्त लोग सरसों का तेल चढ़ाते हैं। मिलावटी तेल बेचा जा रहा है। वही मिलावटी तेल सभी भगवान पर चढ़ाया जा रहा है। ग्वालियर हाईकोर्ट के निर्देश पर जब छापामार कार्रवाई की गई। तब बड़े पैमाने पर मिलावट खोर जिला प्रशासन की गिरफ्त में आए। सबसे बड़े आश्चर्य की बात है कि शनि भगवान को चढ़ाए जाने वाले सरसों के तेल में भी भारी मिलावट पाई गई. शिवपुरी के एसडीम अनूप श्रीवास्तव ने छापामार कार्रवाई का नेतृत्व किया। मिलावटखोरों पर अब कड़ी कार्रवाई की जा रही है।