गोलीकांड को लेकर सर्व समाज में आक्रोश, आज सड़को पर उतरेंगे हज़ारो लोग

गोलीकांड को लेकर सर्व समाज में आक्रोश, आज सड़को पर उतरेंगे हज़ारो लोग




नीमच।नीमच में चार फ़रवरी को समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर पर जानलेवा हमले की गंभीर घटना हुई। शार्प शूटरो ने सरेआम गोलिया चलाकर शहर की फ़िज़ा बिगाड़ने की कोशिश की गई।  इस घटना से हर वर्ग में आक्रोश है। 8 फ़रवरी को दोपहर 12 बजे सर्व समाज और संगठन, संस्था के पदाधिकारी इस घटना के विरोध में  भारतमाता चौराहे (फ़ोर ज़ीरो) पर एकत्रित होंगे। यहाँ से रैली के रूप में रवाना होकर पुराना केंट थाना परिसर नीमच पहुँचेंगे। जहां पर  ज्ञापन सौंपा जाएगा।