गणेश उत्सव आरती में शामिल हुए अतिथि
नीमच। गणपति ग्रुप द्वारा इस वर्ष दशहरा मैदान में भव्य आयोजन किया जा रहा है। शाम ढलते ही गणपत्ति बप्पा के दर्शन करने काफी संख्या में श्रद्धालु उमड रहे है । गणपति उत्सव में शनिवार को रात 8 बजे विघ्नहर्ता श्रीगणेश की विशेष महाआरती आरती में अतिथि के रुप में डॉ. श्री राजेंद्र ऐरन समाजसेवी, श्री चंद्रेश ऐरन (मालवा टुडे) समाजसेवी, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री विष्णु परिहार, श्री मेहरसिंह जाट समाजसेवी उपस्थिति थे।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी डॉ.श्री राजेंद्र ऐरन ने कहा ज्ञान और सौभाग्य के देवता भगवान गणेश की कृपा हम पर हमेशा बनी रहे। सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रसार हो। भारत पर्व-उत्सवों का देश है और गणेश चतुर्थी उन्हीं उत्सव में से एक है। भगवान गणेश को बुद्धि का देवता माना जाता है। हिंदू धर्म में किसी भी नए काम को प्रारंभ करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। माना जाता है कि भगवान गणेश की पूजा करने के बाद प्रारंभ होने वाला कार्य हर हाल में पूरा होगा। भगवान शिव व माता पार्वती के पुत्र गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है।
समाजसेवी श्री चंद्रेश ऐरन ने कहा भगवान श्री गणेश भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग है। वे विघ्नहर्ता है।
मान्यता है कि मनुष्य जब भी किसी संकट में फंसता है और सच्चे मन से भगवान गणेश को याद करता है तो उसका संकट टल जाता है। यह पर्व का आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्त्व है।
गौरतलब है दशहरा मैदान में पहली बार गणपति ग्रुप द्वारा भव्य और आकर्षक और मनमोहक प्रतिमा श्रद्धालुओं का खूब ध्यान खींचती है और इसकी झलक पाने के लिए काफी संख्या में शाम होते ही लोग उमड रहे है। साथ इस बार दशहरा मैदान में गणपति के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं ने लिए विशेष और भव्य पांडाल बनाया गया है। पांडाल के चारों और की गई आकर्षक विद्युत साज सज्जा सभी को आकर्षित कर रही है। साल इस ग्रुप ने विशेष पांडाल निर्माण सजावट के लिए के लिए महाराष्ट्र से विशेष कलाकार को बुलवाया है।