भाजपा मनाएगी नाराज कार्यकर्ताओं और संघ के स्वयंसेवकों को
भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के जो परिणाम सामने आए हैं। उसके बाद भाजपा की चिंताएं बढ़ गई हैं। विधानसभा चुनाव के पूर्व अब नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं, संघ के निचले स्तर के प्रचारको एवं स्वयंसेवको को मनाने की जिम्मेदारी मंत्रियों को दी गई है। 17 सितंबर से मंत्री समूह के 2-2 सदस्य सभी जिलों में हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने पहुंचेंगे। वहीं पर संगठन के कार्यकर्ताओं और संघ के स्वयंसेवकों से मिलकर,उनकी नाराजगी दूरकर, संगठन के कामों में सक्रिय करने का कार्य करेंगे।
बागियों को फिर वापस लाएगी भाजपा-नगरीय निकाय के चुनाव में भाजपा से नाराज होकर कई बागियों ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। पार्टी ने उन्हें उस समय निष्कासित कर दिया था। वर्तमान स्थिति को देखते हुए उन्हें पुनः मना-पथा कर पार्टी में वापस लाने की कोशिश भी की जाएगी।