श्राद्ध पक्ष की शुरुआत: सितंबर में त्रिवेणी कृपा का रहेगा योग, पितृपक्ष और नवरात्रि खास

श्राद्ध पक्ष की शुरुआत: सितंबर में त्रिवेणी कृपा का रहेगा योग, पितृपक्ष और नवरात्रि खास

 श्राद्ध पक्ष : सितंबर में त्रिवेणी कृपा का रहेगा योग

नीमच। सितंबर में त्रिवेणी कृपा का योग बन रहा है। इसकी खास वजह यह है कि गणेशोत्सव के 10 में से 9 दिन इसी माह में हैं। पितृपक्ष के 16 दिन और नवरात्र के 9 में से 5 दिन इसी महीने है। इस माह सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और द्विपुष्कर जैसे योगों को संयोग भी रहेगा। पं. राजेंद्र शर्मा मुताबिक 9 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है। इस दिन गणेश विसर्जन होगा। इसके अलावा 10 सितंबर को स्नान दान पूर्णिमा है। इसी दिन से श्राद्ध पक्ष की भी शुरुआत हो जाएगी।26 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो जाएगी। कुल मिलाकर यह पूरा माह खरीदारी और मंगलकार्यों के समृद्धिकारक है। ज्योतिष के मुताबिक गुरुवार से सितंबर की शुरुआत हो चुकी है। यानी यह निर्णयों को लेने की क्षमता विकसित करने वाला माह होगा। सिंतबर में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। इसमें बुध कन्या राशि में वक्री होंगे। शुक्र सिंह राशि में अस्त होंगे। सूर्य अपनी स्वराशि सिंह से निकलकर कन्या राशि में विराजमान होंगे। माह के अंत में एक बार फिर से शुक्र का गोचर कन्या राशि में होगा। वहीं 1 सितंबर ऋषि पंचमी 2 सितंबर को मोरदाई छठ और 3 सितंबर को राधाष्टमी 6 सितंबर को डोल ग्यारस 9 सितंबर को अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी।