सरकार समय पर फैसला नहीं लेती, यही है बड़ी समस्या, नितिन गडकरी का केंद्र पर बड़ा हमला

सरकार समय पर फैसला नहीं लेती, यही है बड़ी समस्या, नितिन गडकरी का केंद्र पर बड़ा हमला

 सरकार समय पर फैसला नहीं लेती, यही है बड़ी समस्या, नितिन गडकरी का केंद्र पर बड़ा हमला


नई दिल्ली। भाजपा संसदीय बोर्ड इ नितीन गडकरी को हटाए जाने के बाद से ही सियासी पारा गरमा हुआ है। महाराष्ट्र से लेकर राजधानी दिल्ली तक इसके सियासी मायनें निकाले जा रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार समय पर निर्णय नहीं लेती है यही बड़ी समस्या है।ज्ञात हो कि नैटकॉन 2022 का आयोजन मुंबई में किया गया था। इस मौके पर बोलते हुए नितिन गडकरी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वे बोले कि निर्माण क्षेत्र में समय बहुत महत्वपूर्ण है। समय ही हमारा असली धन है। हालांकि, सरकार की सबसे बड़ी समस्या यह है कि सरकार समय पर फैसला नहीं लेती है। गडकरी ने कहा कि भारत में निर्माण क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल है। लेकिन इसके लिए हमें विश्व की नई तकनीक को अपनाना होगा। हमें निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के ऑप्शन भी खोजने होंगे। ताकि गुणवत्ता से समझौता किए बिना परियोजना की लागत को कम किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि नितिन गडकरी को संसदीय बोर्ड से निकाले जाने को लेकर बीजेपी के किसी भी नेता की तरफ से खुलकर कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन अंदरखाने चर्चा है कि गडकरी को उनके बेबाक बयानों के कारण ही संसदीय बोर्ड से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।