अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

 अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानें इसके साइड इफेक्ट्स



नई दिल्ली। अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अधिक मात्रा में लहसुन सेवन करने से लिवर और पाचन को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।नई दिल्ली। लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लहसुन में विटामिन, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बायोटिक, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। लेकिन लहसुन फायदे की जगह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जी हां, अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से ब्लीडिंग की समस्या हो सकती हैं। साथ ही पाचन संबंधी भी समस्या हो सकती है। इसलिए लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। 
लहसुन खाने के नुकसान-
लिवर समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से लिवर समस्या हो सकती है। क्योंकि कच्चे लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जिसके कारण लिवर में विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं और इसकी वजह से लिवर टॉक्सिसिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़े: इन 4 चीजों को खाने के बाद भूलकर भी पानी पीना सेहत को पड़ सकता है महंगा
पाचन संबंधी समस्या हो सकती-
अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। क्योंकि खाली पेट लहसुन खाने से पेट फूलना, गैस, उल्टी, दस्त और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं तो आप लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।
ब्लीडिंग की समस्या हो सकती-
अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। क्योंकि लहसुन में कुछ ऐसे गुण पाए होते हैं, जो खून को पतला करने का काम करते हैं। इसलिए अगर आप खून को पतला करने वाली दवाओं का सेवन करते हैं, तो आप लहसुन का सेवन करने से बचें।