सीआरपीएफ में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

सीआरपीएफ में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस


नीमच(निप्र) सी.आर.पी.एफ. कैम्पस में सोमवार को केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय, रेंज, ग्रुप केन्द्र, रंगरूट प्रशिक्षण केन्द्र, संयुक्त अस्पताल, चतुर्थ बेतार वाहिनी एवं प्रथम बटालियन द्वारा संयुक्त रूप से 76वां स्वतंत्रता दिवस एवं आजादी का अमृत महोत्सव के तहत् हर घर तिंरगा कार्यक्रम पूरी गरिमा, परम्परागत, हर्शोउल्लास एवं राश्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रुप केन्द्र के स्टेषन क्वार्टर गार्ड में सी.टी.सी. नीमच के आई.जी. श्री बिद्युत सेनगुप्ता के द्वारा राश्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान ग्रुप केन्द्र के डी.आई.जी. श्री एस. एल. सी. खुप, संयुक्त अस्पताल के डी.आई.जी. श्री अमिय रंजन सरकार एवं स्टेश् पर उपस्थित अन्य सभी राजपत्रित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं भारी संख्या में मौजूद जवानों एवं नीमच जिले के केरिपुबल के सेवानिवृत्त कार्मिकों के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। उसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा क्वार्टर गार्ड पर सरदार पोस्ट से लाई गई पावन मिट्टी के क्लश को माल्यार्पण किया। श्री बिद्युत सेनगुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए उनके पारिवारिक सदस्यों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की षुभकामनाएं दीं। उन्होनें अपने सम्बोधन में बल के वीर जवानों द्वारा सम्पूर्ण निष्ठा से की गई ड्युटियों की सराहना की।











 उन्होंने सभी जवानों एवं अधिकारियों से यह आषा की कि वह आगे भी देष की एकता एवं अखण्डता को बनाए रखने के लिए इसी प्रकार जान की परवाह किए बीना ड्युटियों का निर्वाह करते रहेंगें। उन्होने बताया कि 01 अधिकारी को षौर्य चक्र, 04 जवानों को वीरता के लिए पुलिस पदक (मरणोपरांत) एवं 105 अधिकारियों एवं जवानों को वीरता पुलिस पदकों से नवाजा गया है। इसके साथ ही 03 वरिश्ठ अधिकारियों एवं 02 जवानों को राष्ट्रपति के विशिष्ठ सेवा पदकों से और 57 अधिकारियों एवं जवानों को सराहनीय सेवा के पुलिस पदकों से नवाजा गया है। जैसे की पदक विजेताओं के नामों का उच्चारण किया गया, सभी ने तालियां बजाकर इसकी सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी जवानों के बीच मिठाई वितरण की गयी। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बल में चलित परम्परा के अनुसार अधिनस्थ अधिकारियों द्वारा राजपत्रित अधिकारीयों को ।जिसमें विजेता टीमों को पुरस्कार से सम्मानित किया। तथा स्टेषन के सभी मैसों में रात्रि भोजन में बडे़ खाने का आयोजन किया। स्वंतत्रता दिवस के इस षुभ अवसर पर ग्रुप केन्द्र के मॉन्टेसरी स्कूल में श्रीमति रेबेका एम. सिमटे, क्षेत्रीय कावा अध्यक्षा ने ध्वजारोहण किया एवं बच्चों को स्वंतत्रता दिवस की षुभकामनाएं दी व मिठाई वितरण की। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां भी दी।