शुगर लेवल बढ़ रहा है तो इन चीजों का रखें ध्यान, वरना होगी मुश्किल

शुगर लेवल बढ़ रहा है तो इन चीजों का रखें ध्यान, वरना होगी मुश्किल

 शुगर लेवल बढ़ रहा है तो इन चीजों का रखें ध्यान, वरना होगी मुश्किल

 
आजकल डायबिटीज की समस्या आम हो गई है। खान-पान की खराब आदतें और बिगड़ती लाइफस्टाइल शरीर को बीमारियों का घर बना रही है। मधुमेह एक ऐसी समस्या है। जिसका कोई सटीक उपचार नहीं है। ऐसे में ब्लड शुगल लेवल का ध्यान रखना जरूरी है। कुछ भी उल्टा सीधा खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें ध्यान में रखकर आप शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं।
समय का रखें ध्यान
डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान और समय पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में सही समय पर नाश्ता, लंच और डिनर करना जरूरी है। ज्यादा समय तक खाली पेट रहने से शुगर लेवल बढ़ सकता है। साथ ही चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
खूब पानी पिएं
हेल्दी रहने के लिए खूब पानी पीना चाहिए। इससे बॉडी के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। साथ ही शुगल लेवल भी नियंत्रण में रहता है। दरअसल शरीर में पानी की कम मात्रा से शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में रोजाना कम से कम 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए।
एक्सरसाइज करें
नियमित रूप से एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे ब्लड सर्कुलेशन, मेटाबॉलिज्म और शारीरिक क्रियाएं सुचारू रूप से कार्य करती है। जिससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
आराम करना जरूरी है
कई बार ज्यादा काम करने से स्ट्रेस लेवल बढ़ जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है। ऐसे में काम से थोड़ा ब्रेक लें और आराम करें।