📰 पूरी खबर:
भोपाल । मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यालय भोपाल में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ निवेदिता शर्मा चतुर्वेदी एवं मंत्रालय राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा के स्वागत एवं सम्मान हेतु अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रदेश के महामंत्री राकेश गुप्ता द्वारा मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया गया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ क्षत्रवीर सिंह राठौर ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्ष द्वय का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में बताया कि मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का पहला संकल्प है अपने भारत राष्ट्र को गौरवशाली, वैभवशाली और शक्ति संपन्न बनाना । इसके लिए देश की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के हितों की रक्षा करना अत्यंत आवश्यक है। इस हेतु प्रत्येक शिक्षक की सकारात्मक भूमिका राष्ट्र निर्माण में आवश्यक है दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों से संगठन की अपेक्षा है । विशेष कर कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश शर्मा से अनुरोध है कि शिक्षकों की समस्याओं को प्रथम पायदान पर रखकर हल करने का प्रयास करें। वर्तमान में नवीन शिक्षक संवर्ग की नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता बहाली के आदेश कराना हमारी एकमात्र प्राथमिकता है।
मध्य प्रदेश बाल आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ निवेदिता शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा- महिलाओं के उत्थान एवं उन्नयन के लिए मध्य प्रदेश शासन कटिबद्ध है। महिलाओं के साथ-साथ बालक बालिकाओं की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु शान द्वारा मुझे दायित्व दिया गया है आप सबके सहयोग से नियमों संविधानों को ध्यान में रखते हुए पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से मैं इसे पूर्ण करने का अनथक प्रयास करूंगी। भगिनी निवेदिता द्वारा भारत में किए गए सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे भगिनी निवेदिता ने बीमार दीन-दुखियों की सेवा करते हुए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। आपने आवाहन किया कि भगिनी निवेदिता को सेवा कार्यों के लिए नोबेल पुरस्कार दिलाने हेतु एक अभियान चलाया जाना चाहिए।
कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सबसे पुराना और शिक्षा छात्रों एवं शिक्षकों के कल्याण के लिए सतत कार्य करने वाला सबसे सफल संगठन है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित इस संगठन के साथ हम प्रारंभ से ही काम करते आ रहे हैं एवं सभी को विश्वास दिलाता हूं कि शिक्षक संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारा कार्य कर्ता है और उसकी समस्याओं के समाधान के लिए में सदैव तत्पर रहूंगा मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा0 क्षत्रवीर सिंह राठौर और हमने शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़ी के हितों से जुड़ी अनेक समस्याओं और मांगों को पूर्ण करने में पहले भी सफलता प्राप्त की है एवं भविष्य में भी आप सभी के सहयोग से नवीन संवर्ग एवं पुराने सभी की समस्याओं के समाधान हेतु शासन प्रशासन के समक्ष ईमानदारी से निराकरण करने का प्रयास करूंगा ।
इस अवसर पर प्रांतीय सह संगठन मंत्री राजीव शर्मा ,कार्यक्रम के संयोजक प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद कुमार पुनी, प्रांतीय सचिव श्रीमती संध्या नायक , भोपाल संभाग संगठन मंत्री विनोद मालवीय ,भोपाल संभाग अध्यक्ष विकास चौहान,भोपाल जिलाध्यक्ष नागेश पांडेय, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ,सचिव बालेंद्र सिंह, ह्रदयेश दुबे, देवेंद्र पचौरी , लखन सिंह सेंगर , अशोक जाट, उमेश श्रीवास्तव, अर्चना शर्मा , डॉ आरके यादव संजीव दुबे, श्रीमती पूजा दुबे,शिशुपाल सिंह , संजय शर्मा , मनीष यादव , चंद्रेश सिंह चौहान , रितु पांडे, राजा गुर्जर आदि द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर शाल , श्रीफल, माला एवं अंग वस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया । आभार प्रदर्शन डॉ0 अर्चना शुक्ला द्वारा किया गया।
कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। Uktमध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष द्वय का सम्मान किया गया
भोपाल :-मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यालय भोपाल में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ निवेदिता शर्मा चतुर्वेदी एवं मंत्रालय राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा के स्वागत एवं सम्मान हेतु अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया ।