📰 पूरी खबर:

 
नीमच.श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में सत्र 2026-27 के जिला स्तरीय युवा उत्सव के संगीत व नृत्य विधाओं का कार्यक्रम रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती वंदना खंडेलवाल और विशिष्ट अतिथि श्रीमति मीना जायसवाल के साथ सरस्वती पूजन और वंदना गीत के साथ  की। जिला स्तरीय विधाये 23 नवंबर से नीमच जिले के विभिन्न महाविद्यालयो में आयोजित की जा रही थी जिनका आज अंतिम दिवस था। इस प्रकार जिला स्तर के विजेता प्रतिभागी संभाग स्तरीय युवा उत्सव, उज्जैन में 30 नवंबर और 1 दिसंबर को नीमच जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों और छात्र- छात्राओं से इसी प्रकार युवा उत्सव और विभिन्न प्रतियोगिताओ में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर शहर और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अतिरिक्त आज पीएम श्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच और स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा के प्रतिभागियों ने भी प्रतियोगिताओ में भागीदारी की। आज की विभिन्न विधाओं के परिणाम इस प्रकार रहे शास्त्रीय गायन एकल में जाजू कॉलेज की खुशी मेहरा प्रथम, सुगम संगीत एकल गायन में जाजू कॉलेज की सानिया शर्मा प्रथम, एकल गायन पाश्चात्य में पीएम श्री महाविद्यालय नीमच के प्रियांशु पवार प्रथम तथा जाजू कॉलेज की संजना सुनिया द्वितीय स्थान पर रहे। समूह गायन भारतीय में जाजू कॉलेज की अलीशा, कोमल मेहडा, खुशी मेहरा, रानू, संजना सुनिया और अलीशा अली का समूह प्रथम स्थान पर रहा। समूह गायन पाश्चात्य में जाजू कॉलेज की खुशी मेहरा, कोमल मेहडा, रानू, संजना सुनिया एवं आस्था माहेश्वरी का समूह प्रथम स्थान पर रहा।
आज के कार्यक्रम में दल प्रबंधक के रुप में पीएम श्री महाविद्यालय नीमच से डॉ. सोनिया चौहान व स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा से प्रो. कीर्ति गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में युवा उत्सव प्रभारी डॉ. रश्मि हरित ने महाविद्यालय के सभी स्टाफ, सहयोगीयो, युवा उत्सव समिति, अतिथियों, प्रतिभागियों और छात्र-छात्राओं का आभार माना।