📰 पूरी खबर:
नीमच। नीमच जिला कराते एसोसिएशन के 16 खिलाड़ी और प्रशिक्षक फर्स्ट जूनकेत्सू काई साउथ एशियन कराते चैम्पियनशिप 2026 जम्मू में भाग लेने के लिए रवाना हुए एवं सीआरपीएफ सी टी सी की डिप्टी कमांडेंट बिजेता देवी विशेष रूप से खिलाडियो को शुभकामनाऐं देने के लिए रेल्वे स्टेशन पर उपस्थित रहे। यह चैंपियनशिप जूनकेत्सू काई कराते डू इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही है। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में नीमच के खिलाड़ी मध्यप्रदेश की ओर से नीमच जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।जिला कराते एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी श्रीमती मीरा थापा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ तैयारी की है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नीमच के खिलाड़ी इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।रवाना होने से पूर्व एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अभिभावकों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर अध्यक्ष श्री अशोक अरोरा गंगानगर, उपाध्यक्ष श्री दीपक थापा, टेक्नीकल डायरेक्टर श्री अशफाक अहमद, कोषाध्यक्ष पवन कुमरावत, संयुक्त सचिव श्री प्रकाश परदेशी सहित सभी पदाधिकारियों व अभिभावकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।