📰 पूरी खबर:

      डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धार्वे ने बतायाकि राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों हेतु परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के दौरान त्रिस्तरीय नवीन जांच प्रक्रिया (बायोमेट्रिक प्रमाणीकरणप्रवेश पत्र की स्कैनिंगएच.एच.एम.डी. के माध्यम से तलाशी) प्रारंभ की गई है।

     इसके अंतर्गत परीक्षार्थियों को निम्न प्रक्रिया का पालन करना है: परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को अनिवार्यतः 90 मिनट पूर्व पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की त्रिस्तरीय जांच की जाएगी।  परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार के समीप अनुमत एवं वर्जित वस्तुओं की जानकारी चस्पा होगीजिसका पूर्णतः पालन किया जाना होगा। परीक्षार्थियों की एच.एच.एम.डी. के माध्यम से दोनों सत्रों में जांच (फ्रिस्किंग) की जाएगीजिसमें पुरुष परीक्षार्थियों की जांच पुरुष वीक्षक द्वारा एवं महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला वीक्षक द्वारा (केबिन में) की जाएगी। ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के पास विकल्प होगा कि वह अपनी फ्रिस्किंग महिला अथवा पुरुष कर्मचारी से करवाना चाहते हैं। परीक्षार्थियों की दोनों सत्रों में त्रिस्तरीय जांच की जाएगीतत्पश्चात परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थी स्वयं के साथ केवल बॉलपेन एवं एक पानी की पारदर्शी बॉटलई-प्रवेश पत्र व आई.डी.कार्ड साथ में ला सकते हैं।