नीमच। सोपास मध्यप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष श्री आशीष चटर्जी ने आज सोपास अशासकीय शिक्षण संस्था संघ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिले के संरक्षक गण वरिष्ठ संचालक सर्वश्री अजय भटनागर, अजीत कांठेड़, मनोज गांधी की अनुशंसा पर श्री प्रवीण अरौंदकर को जिला अध्यक्ष, श्री पंकज कुमार दुबे, सचिव और श्री राजेन्द्र पाटीदार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवीन पदाधिकारियों द्वारा शीघ्र ही नगर एवं तहसील कार्यकारिणीयों का गठन किया जाएगा।