सिंगोली में निकली भगवान भूतेश्वर महादेव की शाही सवारी

सिंगोली में निकली भगवान भूतेश्वर महादेव की शाही सवारी

 


नगर कांग्रेस द्वारा शाही सवारी का भव्य स्वागत सत्कार फल  वितरण कर भोले बाबा की पूजा अर्चना की

सिंगोली (निरंजन शर्मा )। सावन माह के तृतीय सोमवार को भगवान भूतेश्वर महादेव की शाही सवारी निकाली गई। इसकी शुरुआत भूतेश्वर मंदिर से हुई। इसके बाद बाबा की सवारी ढोल-ढमाकों व बैंडबाजों के साथ विभिन्ना मार्गों से होती हुई ब्राह्मणी नदी के तट स्थित बोहरा घाट पहुंची। शाही सवारी के जरिए भगवान भूतेश्वर महादेव ने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान कि या। इस दौरान बड़ी संख्या में शामिल भक्त भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

नगर में निकली शाही सवारी का नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भगवान भूतेश्वर बाबा की पूजा अर्चना के बाद बड़ी संख्या में शाही सवारी में उपस्थित शिव भक्तों को फल फ्रूट वितरण कर उनका भव्य स्वागत सत्कार किया


कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शाही सवारी के स्वागत सत्कार के दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, पार्षद राजेश भंडारी , वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शंभुलाल छीपा, दिनेश शर्मा, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी जोशी, सत्यनारायण विश्नोई, संदीप अग्रवाल, पूर्व जिला युवा कांग्रेस महासचिव राज कुमार छीपा नानालाल धाकड़, धीरज जैन ,गोटू , राजकुमार खटीक,  ओमप्रकाश बलाई, शांतिलाल प्रजापत , प्रियांशु अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता द्वारा शिव भक्तों का स्वागत सत्कार किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शाही सवारी के दौरान शिव भक्तों का स्वागत सत्कार यह एक अच्छा औऱ सौहार्दपूर्ण कदम है , जिससे शहर की सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं को बढ़ावा मिलता है ।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यह पहल शहर की एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने में मदद करती है ।