नीमच। विश्व सिंधी सेवा संगम (महिला शाखा)* संस्था का मुख्य उद्वेश्य समाज सेवा व मानव कल्याण है! संस्था द्वारा समय समय पर विभिन्न गतिविधियां की जाती है। इसी कड़ी में इस बार पुनः एक नई सोच एक नई शुरुआत संस्था द्वारा की गई ।अक्षय तृतीय के शुभ अवसर पर संस्था द्वारा विकास नगर झूलेलाल मंदिर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए मिट्टी के पात्र में शीतल जल, फल ,मिठाई ,ठंडा पेय पदार्थ झूलेलाल भगवान को अर्पित किया गया। इसके साथ ही सिंधी समाज के वरिष्ठ एवं पूज्यनीय पंडितों को घर घर जाकर वस्त्र, ऋतु फल,मिठाई, ठंडा पेय पदार्थ देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन के दौरान अध्यक्ष खुशबू अठवानी,सचिव जया आठवानी, कोषाध्यक्ष कविता मंगवानी, संरक्षक दीपा पहेलाजानी, मीनू (माया) लालवानी, सलाहकार शीला रोहिड़ा,गोदावरी लालवानी,मीडिया प्रभारी सोनिया छाबड़ा, नीतू मंगवानी आदि सदस्य उपस्थित थे।