नीमच (निप्र)। बुधावार को सकल ब्राह्मण समाज द्वारा पहलगाम आंतकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। सकल ब्राह्मण कल्याण समिति, श्री परशुराम महादेव मंदिर समिति, सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा संयुक्त रुप से रात ९ बजे एलआईसी चौराहे पर कैंडल जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और कैंडल मार्च निकाला गया।
सभी ने एक मत से कहा इस आतंकी घटना के विरोध में देश एकजुट है। पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले से बेहद हैरान और परेशान हैं। कई निर्दोष लोगों की जान चली गई और अनेक लोग गंभीर पीड़ा और दुख का सामना कर रहे हैं। देशवासियों की गहरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।