नीमच (निप्र)। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावार नेता, एडवोकेट व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नीमच स्व. श्री गट्टूलाल शर्मा की चर्तुथ पुण्य तिथी मनाई गई। शनिवार शाम 6 बजे से भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्व. श्री शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांसुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। उल्लेखनीय है नीमच के स्व. श्री गट्टूलाल शर्मा ने पीडित मानवता की सेवा में उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया था। भगवान भोलनाथ के परम भक्त होने के साथ ही उन्होंने भूतेश्वर महादेव मंदिर विकास में अनुकरणीय योगदान दिया। उनके द्वारा किए गए कार्यों को लोग आज भी याद करते हैं।
स्व. श्री शर्मा की पुण्य तिथी पर हर साल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। स्वर्गीय शर्मा का जीवन सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यों के लिए हमेशा समर्पित रहा। बचपन से उनका झुकाव अध्यात्म, शिव साधना और गोसेवा की ओर रहा। वे मानवसेवा को ही नारायण सेवा मानते थे। वे प्रत्येक रविवार नियमित रूप से गायों को चारा, गुड का दलिया आदि अपने हाथों से खिलाते थे।