अज्ञात बदमाशों से शासकीय आयुर्वेद अस्पताल का मेन गेट उखाड़ा

अज्ञात बदमाशों से शासकीय आयुर्वेद अस्पताल का मेन गेट उखाड़ा


नीमच। नीमच सिटी शहाबुद्दीन मार्ग पर स्थिति शासकीय आयुर्वेद अस्पताल का मुख्य गेट अज्ञात बदमाशों ने उखाड़ कर शासकीय संपति को नुकसान पहुंचाया है।  इस क्षेत्र में बदमाश सक्रिय है और आए दिन शासकीय संपति को नुकसान पहुंचा रहे है। रात के वक्त अस्पताल परिसर पत्थरबाजी करते है तो कभी बरामदे में रखी दवाईओं को भी नुकसान पहुंचाया है। शासकीय संपति को नुकसान पहुंचाने को लेकर आला अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।