श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर खुशी से झूम उठे लोग, घंटा घड़ियाल से गूंजे मंदिर

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर खुशी से झूम उठे लोग, घंटा घड़ियाल से गूंजे मंदिर

 


नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की
मंदिरों, घरों में कान्हा के स्वागत को सजी भव्य झांकियां

नीमच (निप्र)। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर सहित पूरा जिला खुशी से झूम उठा। रात 12 बजते ही पटाखों की आवाज के साथ भव्य आतिशबाजी हुई। मंदिर घंटा, घड़ियाल और शंख की ध्वनि से गूंज उठे। नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की-हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल के भजनों पर लोग थिरकने लगे। इससे पहले भगवान कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को भी दिनभर बाजार पूरी तरह गुलजार रहा।भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर लोग कई दिनों से व्यस्त थे। मंदिरों और घरों में लोग बड़ी ही श्रद्धा और लगन के साथ झांकियां सजाने में जुटे हुए थे।
नीमच सिटी स्थिति सांवलिया जी मंदिर में  गुरुवार की रात 12 बजते  श्रद्धालु महाआरती में शामिल हुए इस बीच मंदिरों में शंख और घंटा घड़ियाल की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्ति से सराबोर रहा। भजन और भक्तिगीतों का सिलसिला शाम सात बजे से ही शुरू हो गया था। जो रात एक बजे के बाद तक जारी रहा। प्रसाद वितरण के साथ भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ।