कमलनाथ की जनसभा में छाया रहा किसान नेता उमरावसिंह गुर्जर का जलवा...

कमलनाथ की जनसभा में छाया रहा किसान नेता उमरावसिंह गुर्जर का जलवा...

 


नीमच (निप्र)।  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार नीमच पहुंचे। जहाँ उन्होंने दशहरा मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान हेलीपेड से लेकर जनसभा के मंच तक कांग्रेस के करिश्माई नेता उमरावसिंह गुर्जर का जलवा नजर आया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ उमरावसिंह गुर्जर मित्र मंडल द्वारा  भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंच से कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में मध्य प्रदेश में जब तक भाजपा सरकार रहेगी तब तक भ्रष्टाचार प्रदेश बना रहेगा। 
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज के एक हाथ भ्रष्टाचार और दूसरे हाथ अत्याचार से सने हुए हैं। और कहा कि शिवराज सिंह को 18 सालों तक लाडली बहनो को याद नहीं आई। गैस सिलेंडर का दाम याद नहीं आया और जैसे ही चुनाव नजदीक आए। और भाजपा वाले को सब याद आया। साथ ही भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भी कमलनाथ ने तंज कसते हुए कहां की भाजपा को माफी यात्रा निकालनी चाहिए और जनता से कहना चाहिए कि आपने 18 साल का विश्वास रखा और हमने आप को धोखा दिया। मंच से कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रबल दावेदार उमरावसिंह गुर्जर को इशारा कर दिया है। और कहा कि नीमच में इतिहास बनेगा तीनो विधानसभा सीटे कांग्रेस की होगी। साथ ही कहां सरकार बनते ही सबसे पहले प्राथमिकता मेरे युवा बेरोजगारों और नौजवान किसानो के लिए रहेगी।