कमलनाथ ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- घोटालों और भ्रष्टाचार प्रदेश की बन गए है पहचान

कमलनाथ ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- घोटालों और भ्रष्टाचार प्रदेश की बन गए है पहचान



नीमच (निप्र)। भ्रष्टचार और घोटाले मप्र की पहचान बन गए है। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ ने कही। शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे हवाई अड़डे के समीप स्थित रेस्ट हाऊस में पत्रकार वार्ता के दौरान  पूर्व मुखयमंत्री श्री कमल नाथ ने भारतीय जनता पार्टी सरकार के कथित घोटालों को लेकर  जमकर निशाना साधते हुए कहा मप्र प्रदेश में भ्रष्टाचार की वजह से कोई उद्योगपति यहां पर निवेश नहीं करना चाहता है. मुख्यमंत्री हर महीने  घोषणाएं कर बेरोजगारों को नई नौकरियां देने का ऐलान करते हैं। पूरे प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी  है।  चुनावी साल के आखरी 4 महीनो में शिवराज को लाडली बहनों की याद आई है। नीमच जाकर किसानों का हाल जानकर दुख हुआ है। सोयाबीन और मक्का की फसल में जो नुकसान हुआ है, शिवराज तत्काल उसका मुआवजा दें। मध्य प्रदेश घोटालों का, भ्रष्टाचार का प्रदेश बन गया है। यहां ढाई सौ घोटाले हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में हो गया है। मध्य प्रदेश कर्ज में डूबा हुआ है। कमीशनखोरी का बोलबाला है। पूर्व में कमलनाथ की सरकार ने 15 महीने में क्या काम किया यह जनता बताएगी। इस  क्षेत्रीय लोगों को टिकट दिया जाएगा।  प्रदेश में फसल बीमा का लाभ 15 प्रतिशत किसानों को ही मिला । टिकट वितरण के बाद सब एक रहेंगे। जल्द सूची जारी होगी। जिनको चुनाव लड़ना है, उसे इशारा कर दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दाैरान कांग्रेस  नीमच जिला प्रभारी नूरी खान,जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया,उमरावसिंह गुर्जर उपस्थित थे।