नीमच (निप्र) मंदसौर में 10 सितंबर को राष्ट्रीय परशुराम सेना के तत्वावधान में विशाल ब्राह्मण समागम होने जा रहा है। इसकी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासभा नीमच संगठन मंत्री संगीता शर्मा ने बताया आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से घर-घर जाकर समाजजनों से जनसंपर्क किया गया । आयोजन में देश के शीर्षस्थ पूज्य संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। साथ ही परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अमित शर्मा समागम में सम्मिलित होंगे।ब्राह्मण समागम में एक लाख ब्रह्मजन सम्मिलित होंगे। सभी ब्रह्म समागम में सम्मिलित हों और ब्राह्मण एकता का परिचय दें।