चाकू लगने से युवक की मौत

चाकू लगने से युवक की मौत


नीमच।  यहां एक ही परिवार के दो भाईयों में किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ। फिर यहां चाकू भी चले। जिसमे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे शाम 6.30 बजे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बघाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वसीम पिता सलीम पठान (25) निवासी नाका नं. 4 बघाना की आपसी विवाद में चाकू लग गया जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस से इस मामले में मर्ग कायम किया। इस घटना में किसी की गिरफ्तार नहीं हुई है।  चाकूबाजी और विवाद से जुड़ा यह पूरा घटनाक्रम रविवार देर शाम का नाका नंबर- 4 का बताया जा रहा है।