भादवामाता। जिले का प्रसिद्ध-आरोग्य तीर्थ स्थल भादवामाता के दानपात्र से 32 लाख रुपए 32 हजार रुपए 240 रुपए मिले। इन दानपात्र से यह दान राशि की गणना आज दिन भर चली। इसी प्रकार से इन दानपात्रों से विदेशी मुद्रा में एक मलेशिया एवं एक अमेरिका डालर प्राप्त हुए व 521 ग्राम चांदी भी प्राप्त हुईऔर इन दानपात्र से पिछली बार में 21लाख 54 हजार 550 की नगद राशि प्राप्त हुई थी।इस मौके पर उपस्थित-नायबतह. कविता कड़ेला,सभी क्षेत्रीय सचिव एवं युनियन बैक नीमच के अधिकारी व संस्था के मेनेजर-अजय ऐरन,मनीष दुबे सभी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।