📰 पूरी खबर:
भोपाल । मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को अपने सरकारी निवास पर पत्रकारो का दीपावली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में राजधानी के अधिकांश पत्रकारो ने शिरकत की। कार्यक्रम की सबसें प्रमुख बात रही कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब। वर्तमान में यह किताब देशभर में चर्चा की विषय बनी हुई है ऐसे में जीतू पटवारी ने दीपावली मिलन के बहाने करीब दो सौ पत्रकारों को यह किताब भेंट की। इसके पीछे जीतू की मंशा शायद पत्रकारों के बहानेें आमजन तक सोनिया गांधी की बात को पहुंचाने की रही होगी। क्योकि यह किताब पढ़ने के बाद कलमकार लोग अपनी कलम से सोनिया गांधी की बात को अपने समाचार पत्रों में ओर चैनलों पर प्रकाशित करके आमजनों तक पहुंचाने का काम करेंगे। इससें जीतू के साथ ही कांग्रेस को भी लाभ होगा। जो लोग अभी तक देश के समाचार चैनलों और अखवारों में सोनिया गाँधी की किताब पर चल रही बहस से ही वाकिफ रहे लेकिन जब इस किताब के कुछ महत्वपूर्ण अंश राजधानी के पत्रकार अपने समाचार पत्रों और चैनलों पर दिखाएंगे तों इससे प्रदेश की आमजनता को इसको और करीब से जानने का मौका मिलेगा। सबसे बड़ी बात है कि दिवाली मिलन के बहाने कई राजनेता और राजनीतिक पार्टियां पत्रकारों को खुश करने के लिए मंहगे तौहफे देते है ऐसे में जीतू नें सोनिया गांधी की किताब देकर एक पंथ दो काज वाली कहावत को चरितार्थ कर दिया है। इस बहाने जीतू ने पत्रकारो से दिवाली मिलन भी कर लिया और सोनिया गांधी की करीब 1300 रूपए कीमत की किताब भेंट कर यह भी बताने का प्रयास किया है कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले मीडिया के लोगों को यह किताब आसानी से उपलब्ध हो सके और वह इसको पढ़कर अपने विचारों को प्रकट कर सके। अब देखना यह है कि जिन पत्रकारों को यह किताब भेंट की है उनमें से कितने इस किताब को पढ़कर इसकी खूबियां कितने लोगों तक पहुचांने में सफल होते है।साथ ही जो बात सोनियां गांधी इस किताब के माध्यम से आम जनों को समझाने का प्रयास कर रही है। उसमें जीतू पटवारी का पत्रकारों को किताब भेंट करने का फार्मूला कितना कामयाब होता है।