📰 पूरी खबर:


नीमच.म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा संवाद योजना अंतर्गत नीमच विकासखण्‍ड की प्रस्‍फुटन शक्ति संचय विकासखण्‍ड स्‍तरीय प्रशिक्षण सह बैठक का आयोजन जिला समन्‍वयक श्री नवनीत रत्‍नाकर की अध्‍यक्षता में किया गया। प्रमुख विषयों प्रस्फुटन समिति द्वारा किये गये कार्य की समीक्षा एवं प्रतिवेदन, शासन की समसामयिक लोक कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना, आगामी माह में किये जाने वाले अभियान/कार्यक्रमों के गतिविधियों के क्रियान्वयन की रणनीति तैयार करना तथा परिषद द्वारा संचालित मोबाईल ऐप एवं एमआईएस का समितियों द्वारा उपयोग की समीक्षा एवं प्रशिक्षण जैसे- अभियान, गतिविधि, कार्यक्रम संबंधित जानकारी प्रदान की गयी एवं प्रतिवेदन आदि ऑनलाईन्‍ एप  पर अपलोड करने हेतु संबंधी प्रशिक्षण जिला समन्‍वयक नवनीत रत्‍नाकर, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की योजनाओं एवं मनोरोग विषय पर डॉ कृष्‍ण कुमार कारपेंटर, सहा प्राध्‍यापक मेडिकल कॉलेज नीमच, एम आई एस अपलोड का प्रशिक्षण श्री ताराचंद पाईवाल एवं वित्‍तीय प्रबंधन का प्रशिक्षण श्री पवन कुमरावत द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में प्रस्‍फुटन समिति सदस्‍य, नवांकुर संस्‍थाओं के प्रतिनिधी, परामर्शदाता, सीएम सोश्‍यल इंर्टन सहित प्रतिभागी उपस्थित थे। संचालन एवं आभार पवन कुमरावत ने किया।