📰 पूरी खबर:


इन्दौर. एक 21 वर्षीय छात्रा के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार कॉलेज जाने का बोलकर घर से निकली एक छात्रा के लापता होने के बाद परिजनों की रिपोर्ट पर उसके अपहरण की शंका में केस दर्ज किया गया है। कुंदन नगर निवासी इक्कीस साल की छात्रा की गुमशुदगी दर्ज करवाते उसके पिता ने बताया कि उनकी बेटी कल सुबह घर से कॉलेज जाने का बोलकर निकली, मगर दोबारा नहीं लौटी। हर जगह उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।