📰 पूरी खबर:

 
इंदौर । मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) परीक्षा-2026 एक नवंबर को इंदौर के 39 केंद्रों पर होगी। इसमें 15,924 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 12 से 3 बजे तक एक सत्र में होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले केंद्र पहुंचना अनिवार्य है।
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, ई-प्रवेश पत्र की स्कैनिंग, बायोमेट्रिक सत्यापन और हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से तलाशी की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ वीओआईपी की व्यवस्था भी की जाएगी। यह प्रक्रिया आयोग द्वारा अनुबंधित एजेंसी एसपीए के माध्यम से कराई जाएगी।
:: ई-प्रवेश पत्र और पहचान पत्र जरूरी :: 
अभ्यर्थी अपने साथ ई-प्रवेश पत्र, पहचान पत्र, बॉलपेन और पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकेंगे। आवश्यक दवाइयां रखने की भी अनुमति होगी। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर अनुमत और प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची प्रदर्शित की जाएगी