📰 पूरी खबर:
जबलपुर । गोहलपुर थाना अतंर्गत भोलानगर गोहलपुर में लड़ाई झगड़ा कर मायके जा रही एक बहू को सास ने रोका तो बहू ने सास के साथ झूमाझपटी कर दी और बीच बचाव करने आए देवर को काट कर झूठे केस में फसाने की धमकी दी|
गोहलपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार भोलानगर गोहलपुर निवासी 27 वर्षीय राजेंद्र चौधरी की भाभी सपना चौधरी महीना दो महीना अच्छे से रहती है और फिर विवाद कर मायके चली जाती है, जो समझौता होने के बाद वापस ससुराल आ गयी थी। गत दिवस भाभी सपना लड़ाई झगड़ा कर मायके जाने लगी, तभी सास ने मना किया तो उनके साथ झूमाझपटी करने लगी, देवर राजेंद्र ने बीच बचाव किया तो उसके हाथ में दांत से काट दी और यहां रहने को मजबूर करने पर सबको झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस आरोपिया के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 118(1), 351(3), बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।