📰 पूरी खबर:

दिव्यांग पंकज को स्वरोजगार हेतु दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी कर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश

नीमच। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जनसुनवाई में 95 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।चौथखेड़ा के धर्मसिंह ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि एसडीएम के आदेश के बावजूद अबतक जमीन का कब्जा नहीं मिला है। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार नीमच नगर को निर्देश दिए कि आज ही टीम भेजकर एसडीएम के आदेश का पालन सुनिश्चित करें और धर्मसिंह को मौके पर जमीन का तत्काल कब्जा दिलवाएं।

दिव्यांग को स्वरोजगार:ग्राम डांगडी के दिव्यांग पंकज चौहान ने स्वरोजगार के लिए सहायता का अनुरोध किया। कलेक्टर ने उपसंचालक सामाजिक न्याय नीमच को निर्देश दिए कि दिव्यांग पंकज को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान कर स्वरोजगार योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

उपस्थित अधिकारीइस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णवअपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य आवेदनजनसुनवाई में बोरखेड़ी तालाब की लक्ष्मणदारू के मुकेश गायरीनयागांव के गोरधनसिंहरतनलालबिहार गंज वार्ड 15 नीमच की उर्मिला जोहरीफोफलिया की संगीता सालवीजूना भदाना के मांगू बंजारानीमच के देवेन्द्र सिंहइंदिरा नगर नीमच के फारूकमांगरोल के रामनिवास,बिसलवास खुर्द के सूरजमलकानाखेड़ा के घनश्यामइंदिरा नगर की निर्मला मकवाना ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

      इसी तरह नेवड के केशुरामटीचर कॉलोनी नीमच के सुनील वर्मासेमली चंद्रावत के गणपतसिंहजितेन्द्रसिंहचौथखेड़ा के बाबूलाल गुर्जरबावड़ा के कैलाश विश्वकर्माभाटखेड़ा के कारूलालकंजार्डा के हीरालालहाड़ी पिपलिया की सरिता मालवीयकुकडेश्वर के अमरसिंहसरवानिया महाराज की हेमकुंवरनीमच सिटी की लीला यादवबामनवर्डी की रामकन्याबाईउगरान के देवीलालमोरवन के अब्दुल गनीजावी के जगदीश प्रजापति आदि ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करने के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।