📰 पूरी खबर:

बिजौलिया ऊपरमाल क्षेत्र में तेजा दशमी के अवसर पर सोमवार को श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु तेजाजी महाराज के दर्शन करने के लिए मंदिर व थानक पहुंचने लगे।

ग्रामीणों ने बताया की रात्रि में जागरण किया गया ओर दिन झण्डा चढ़ाकर विशेष पूजा अर्चना की गई । 

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर तेजाजी महाराज से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। तेजा दशमी को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में धूप-दीप अर्पित कर भगवान तेजाजी महाराज की आराधना की।

तेजा दशमी के अवसर पर बिजौलिया में आयोजित होने वाले मेले को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह है। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गई हैं। बच्चों के लिए झूले, चकरी और अन्य मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।